मुख्यमंत्री ने आईपीएस रैंक में प्रोन्नत अधिकारियों को दी बधाई, बैच पहनाकर किया सम्मान

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राम समद, रोशन गुड़िया, अविनाश कुमार, राजेश कुमार, मजरूल होदा और दीपक कुमार उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि इन

मुख्यमंत्री ने आईपीएस रैंक में प्रोन्नत अधिकारियों को दी बधाई, बैच पहनाकर किया सम्मान
Advertisement

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राम समद, रोशन गुड़िया, अविनाश कुमार, राजेश कुमार, मजरूल होदा और दीपक कुमार उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि इन सभी अधिकारियों को हाल ही में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) रैंक में पदोन्नति मिली है।

मुख्यमंत्री ने सभी नव-प्रोन्नत अधिकारियों को आईपीएस की बैच पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए अधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुख्य सचिव अविनाश कुमार और पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा भी मौजूद थीं। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने भी नव-प्रोन्नत अधिकारियों को बैच पहनाकर सम्मानित किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *