ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी को एनबीए की मान्यता, तीन प्रमुख इंजीनियरिंग शाखाएं हुईं मान्यता प्राप्त

Greater Noida : नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अंतर्गत संचालित ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट) ने शैक्षणिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। संस्थान को नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रिडिटेशन (एनबीए) से तीन प्रमुख इंजीनियरिंग शाखाओं में

ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी को एनबीए की मान्यता, तीन प्रमुख इंजीनियरिंग शाखाएं हुईं मान्यताप्राप्त
Advertisement

Greater Noida : नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अंतर्गत संचालित ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट) ने शैक्षणिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। संस्थान को नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रिडिटेशन (एनबीए) से तीन प्रमुख इंजीनियरिंग शाखाओं में मान्यता प्रदान की गई है।

एनबीए मान्यता कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग शाखाओं को मिली है। यह उपलब्धि संस्थान की उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा, सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्था, उद्योग-उन्मुख पाठ्यक्रम और निरंतर सुधार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

एनबीए मान्यता से संस्थान की शिक्षण प्रणाली, बुनियादी ढांचे, अकादमिक गुणवत्ता और छात्र विकास के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू), लखनऊ से संबद्ध (कॉलेज कोड: 132) यह संस्थान पिछले 25 वर्षों से तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है।

इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने सभी शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि जीएनआईओटी परिवार की सामूहिक मेहनत, समर्पण और दूरदर्शिता का परिणाम है।
वाइस चेयरमैन गौरव गुप्ता ने कहा कि एनबीए मान्यता से संस्थान की साख और मजबूत हुई है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक और करियर अवसर प्राप्त होंगे।
संस्थान के निदेशक डॉ. धीरज गुप्ता ने कहा कि यह मान्यता निरंतर गुणवत्ता सुधार की दिशा में संस्थान के प्रयासों का प्रमाण है और भविष्य में अन्य कार्यक्रमों के लिए भी इसी तरह के प्रयास जारी रहेंगे।

जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने भविष्य में भी उच्च गुणवत्ता वाली तकनीकी शिक्षा प्रदान कर विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के संकल्प को दोहराया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *