झारखंड विधानसभा में एनईवीए सेवा केंद्र का उद्घाटन, विधायकों को टैबलेट वितरित

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को झारखंड विधानसभा में षष्ठम विधानसभा के पंचम (बजट) सत्र-2026 के दौरान राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NEVA) परियोजना के तहत प्रशिक्षण एवं टैबलेट वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने झारखंड विधानसभा में एनईवीए सेवा

झारखंड विधानसभा में एनईवीए सेवा केंद्र का उद्घाटन, विधायकों को टैबलेट
Advertisement

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को झारखंड विधानसभा में षष्ठम विधानसभा के पंचम (बजट) सत्र-2026 के दौरान राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NEVA) परियोजना के तहत प्रशिक्षण एवं टैबलेट वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने झारखंड विधानसभा में एनईवीए सेवा केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि एनईवीए सेवा केंद्र की शुरुआत के साथ झारखंड विधानसभा में डिजिटल और पेपरलेस कार्यप्रणाली का नया अध्याय शुरू हुआ है। इस एप्लीकेशन के माध्यम से विधायी कार्य अब अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध होंगे। अब सदस्यों को देर रात तक विधानसभा पहुंचकर प्रश्न दाखिल करने या कागजी प्रक्रिया पूरी करने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे विधानसभा कर्मियों को भी सुविधा होगी।

हेमंत सोरेन ने बताया कि देश के लगभग 20 राज्यों की विधानसभाओं में एनईवीए के जरिए डिजिटल कार्य शुरू हो चुका है। झारखंड विधानसभा में भी इसी दिशा में कदम बढ़ाया गया है। सदस्यों को एप्लीकेशन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई और टैबलेट वितरित किए गए, ताकि वे अपने विधायी दायित्व डिजिटल माध्यम से पूरा कर सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल माध्यम से संवाद और समन्वय बेहतर होगा, कागजों की बचत होगी और कार्यों की गति बढ़ेगी। उन्होंने साइबर सुरक्षा पर जोर देते हुए सदस्यों को सुरक्षा संबंधी सभी पहलुओं की जानकारी रखने की सलाह दी।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, सभी मंत्रीगण, विधायक और अधिकारियों को टैबलेट प्रदान किए गए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.