Ranchi : झारखंड विधान सभा में बुधवार को शिवरात्रि महोत्सव समिति बैद्यनाथधाम-देवघर के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 15 फरवरी को देवघर में होने वाले भव्य शिव बारात समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का सादर आमंत्रण दिया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित की जा रही तैयारियों के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दी और उनसे सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया।
इस अवसर पर देवघर विधायक सुरेश पासवान, शिवरात्रि महोत्सव समिति बैद्यनाथधाम-देवघर के अध्यक्ष अभिषेक आनंद झा और अन्य सदस्य उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now




