रांची में JSSC परीक्षा को लेकर निषेधाज्ञा लागू

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित कम्प्यूटर आधारित तकनीकी, विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा–2023 के मद्देनज़र रांची में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। यह परीक्षा 15 से 21 फरवरी, 24 से 26 फरवरी और 28 फरवरी से 2 मार्च

JSSC सीजीएल परीक्षा 21 और 22 सितंबर को, नोटिस जारी
Advertisement

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित कम्प्यूटर आधारित तकनीकी, विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा–2023 के मद्देनज़र रांची में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

यह परीक्षा 15 से 21 फरवरी, 24 से 26 फरवरी और 28 फरवरी से 2 मार्च तक रांची जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए कड़े इंतज़ाम

परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और कदाचार रोकने के उद्देश्य से उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के संयुक्त आदेश पर सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारियों के साथ पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।

अभ्यर्थियों व उनके अभिभावकों द्वारा भीड़ जुटने की आशंका को देखते हुए अनुमंडल दंडाधिकारी (सदर) ने बीएनएसएस की धारा-163 के तहत परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू की है।

निषेधाज्ञा की अवधि

निषेधाज्ञा निम्न तिथियों को प्रभावी रहेगी—

  • 15 से 21 फरवरी
  • 24 से 26 फरवरी
  • 28 फरवरी से 2 मार्च

⏰ समय: प्रातः 5:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक

इन गतिविधियों पर रहेगा प्रतिबंध

निषेधाज्ञा के दौरान प्रतिबंधित गतिविधियाँ—

  • पांच या अधिक व्यक्तियों का एक स्थान पर एकत्र होना
  • ध्वनि विस्तारक यंत्र (लाउडस्पीकर आदि) का उपयोग
  • अस्त्र-शस्त्र लेकर चलना—जैसे लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा, भाला, बंदूक, राइफल, रिवॉल्वर, बम या बारूद
  • किसी भी प्रकार की बैठक, जुलूस या आमसभा का आयोजन

प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों, अभिभावकों और आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.