भारत आज पाकिस्तान के समक्ष उठाएगा आतंकवाद का मुद्दा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में आज (बुधवार) शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (एनएसए) की बैठक में भारत पाकिस्तान के समक्ष आतंकवाद का मुद्दा उठाएगा। इस बैठक में चीन और पाकिस्तान के प्रतिनिधि वर्चुअल जुड़ेंगे, लेकिन रूस समेत दूसरे सदस्य देशों के प्रतिनिधि

Advertisement

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में आज (बुधवार) शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (एनएसए) की बैठक में भारत पाकिस्तान के समक्ष आतंकवाद का मुद्दा उठाएगा। इस बैठक में चीन और पाकिस्तान के प्रतिनिधि वर्चुअल जुड़ेंगे, लेकिन रूस समेत दूसरे सदस्य देशों के प्रतिनिधि बैठक में स्वयं हिस्सा लेंगे। भारत के एनएसए अजीत डोभाल हमेशा एससीओ के मंच से सीमा पर आतंकवाद को बढ़ावा देने की पाकिस्तान की रणनीति का खुलासा करते रहे हैं। वर्ष 2021 में इसी मंच से उन्होंने पाकिस्तान की शह पर पलने वाले आतंकी संगठन लश्कर-ए- तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ एससीओ की तरफ से संयुक्त कार्य योजना बनाने का प्रस्ताव किया था। इस बैठक में अफगानिस्तान का मुद्दा भी उठेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.