मक्का जा रहे यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 20 की मौत

रियाद। सऊदी अरब में उमरा करने मक्का जा रहे यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस कारण 20 लोगों की मौत हो गई और 29 लोग घायल हो गए । घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है। बताया गया है कि यह बस

Advertisement

रियाद। सऊदी अरब में उमरा करने मक्का जा रहे यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस कारण 20 लोगों की मौत हो गई और 29 लोग घायल हो गए । घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है।

बताया गया है कि यह बस सऊदी अरब के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में यमन की सीमा से लगे असीर प्रांत से हज यात्रियों को लेकर मक्का शहर जा रही थी। यह लोग पवित्र रमजान महीने में उमरा करने जा रहे थे। रास्ते में सड़क पर रमजान के दौरान इफ्तारी के बाद आनंदित होकर निकले एक समूह के सामने आने पर चालक ने ब्रेक लगाया, किन्तु ब्रेक फेल होने के कारण बस रुक नहीं सकी और एक पुल से टकरा गई। पुल से टकराने के बाद बस पलट गई और उसमें आग लग गई। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *