हजारीबाग में ब्रेक फेल ट्रेलर का कहर: ऑटो-बस को मारी टक्कर, 2 की मौत

Hazaribagh : झारखंड के Hazaribagh जिले में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब 10 से 12 लोग घायल हो गए। हादसा चरही थाना क्षेत्र के घाटो परेज चौक के पास सुबह लगभग साढ़े नौ बजे

हजारीबाग में ब्रेक फेल ट्रेलर का कहर: ऑटो-बस को मारी टक्कर, 2 की मौत
Advertisement

Hazaribagh : झारखंड के Hazaribagh जिले में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब 10 से 12 लोग घायल हो गए। हादसा चरही थाना क्षेत्र के घाटो परेज चौक के पास सुबह लगभग साढ़े नौ बजे हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार ट्रेलर का अचानक ब्रेक फेल हो गया। इसके बाद चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रेलर अनियंत्रित होकर आगे चल रही एक ऑटो और सागर बस (जेएच 02 बीटी 5683) से पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि सड़क किनारे फल बेच रहे नीमडाडीह निवासी उदय सिंह (45 वर्ष) ट्रेलर की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हो गई है, जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

इस दुर्घटना में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए Hazaribagh Sadar Hospital भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और चरही एनएच पर करीब दो घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को सामान्य कराने में जुट गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, टक्कर की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी और हादसा बेहद भयावह था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.