बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर बड़ा हमला, हेलिपैड पर गिरी मिसाइल; परिसर से उठता दिखा धुआं

बगदाद: इराक की राजधानी बगदाद के अत्यधिक सुरक्षित माने जाने वाले ग्रीन ज़ोन में स्थित संयुक्त राज्य अमेरिका का दूतावास पर बड़ा हमला हुआ है। इराकी अधिकारियों के अनुसार दूतावास परिसर के भीतर मौजूद हेलिपैड को निशाना बनाकर मिसाइल दागी गई, जिसके बाद परिसर से

बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर बड़ा हमला, हेलिपैड पर गिरी मिसाइल; परिसर से उठता दिखा धुआं
Advertisement

बगदाद: इराक की राजधानी बगदाद के अत्यधिक सुरक्षित माने जाने वाले ग्रीन ज़ोन में स्थित संयुक्त राज्य अमेरिका का दूतावास पर बड़ा हमला हुआ है। इराकी अधिकारियों के अनुसार दूतावास परिसर के भीतर मौजूद हेलिपैड को निशाना बनाकर मिसाइल दागी गई, जिसके बाद परिसर से काला धुआं उठता दिखाई दिया और इलाके में हड़कंप मच गया।

रिपोर्टों के मुताबिक दूतावास के रडार सिस्टम को भी एक आत्मघाती ड्रोन द्वारा निशाना बनाया गया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दूतावास परिसर के भीतर से धुएं का गुबार उठता साफ दिखाई दे रहा है।

हालांकि अब तक अमेरिकी अधिकारियों की ओर से किसी के हताहत होने या नुकसान की सटीक जानकारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और जांच शुरू कर दी गई है।

हालिया धमकियों के बीच हमला

यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब हाल ही में इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस नामक समूह ने अमेरिकी सैन्य और खुफिया कर्मियों पर भारी इनाम घोषित किया था और एक अमेरिकी विमान को मार गिराने का दावा भी किया था। माना जा रहा है कि दूतावास पर हुआ हमला उसी घटनाक्रम से जुड़ा हो सकता है।

सुरक्षा में बड़ी सेंध

बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास दुनिया के सबसे सुरक्षित राजनयिक परिसरों में गिना जाता है। इसके बावजूद मिसाइल का सीधे हेलिपैड तक पहुंचना सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक माना जा रहा है।

 

फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां हमले के पीछे जिम्मेदार लोगों की पहचान और आगे की संभावित कार्रवाई को लेकर जांच में जुटी हुई हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *