डोमचांच में शांतिपूर्ण न्याय मार्च एवं सभा आयोजित, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की उठी मांग

कोडरमा/डोमचांच: डोमचांच निवासी ऑटो चालक संतोष मोदी पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में सोमवार को डोमचांच बाजार में शांतिपूर्ण न्याय मार्च एवं सभा का आयोजन किया गया। इस मार्च में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया और दोषियों की जल्द से

Advertisement

कोडरमा/डोमचांच: डोमचांच निवासी ऑटो चालक संतोष मोदी पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में सोमवार को डोमचांच बाजार में शांतिपूर्ण न्याय मार्च एवं सभा का आयोजन किया गया। इस मार्च में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया और दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

कार्यक्रम का आयोजन झारखंड मोदी बरनवाल विकास संघ के तत्वावधान में किया गया। न्याय मार्च डोमचांच बाजार के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए दक्षिणी काली मंदिर प्रांगण में सभा के रूप में परिवर्तित हो गया। इस दौरान लोगों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई।

सभा को संबोधित करते हुए समाज के नेताओं ने कहा कि संतोष मोदी पर हुआ हमला निंदनीय है और यह समाज में भय का माहौल पैदा करता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

मौके पर समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो समाज आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होगा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और अंत में सभी ने एकजुट होकर न्याय की मांग दोहराई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.