पालतू कुत्ते से दुष्कर्म का वीडियो वायरल, आरोपित गिरफ्तार

सोनारपुर। पालतू कुत्ते से दुष्कर्म का वायरल होने के बाद पुलिस एक वृद्ध व्यक्ति गिरफ्तार किया है। घटना दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर थाना क्षेत्र के चौहाटी पेयाराबागान इलाके की है। गिरफ्तार आरोपित का नाम रतिकांत सरदार है। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक सोनारपुर

Advertisement

सोनारपुर। पालतू कुत्ते से दुष्कर्म का वायरल होने के बाद पुलिस एक वृद्ध व्यक्ति गिरफ्तार किया है। घटना दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर थाना क्षेत्र के चौहाटी पेयाराबागान इलाके की है। गिरफ्तार आरोपित का नाम रतिकांत सरदार है। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक सोनारपुर के चौहाटी इलाके में एक कुत्ते के साथ संबंध बनाने का वीडियो देखकर एक गैरसरकारी पशु प्रेमी संगठन ने सोनारपुर थाने में आरोपित के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद रतिकांत सरदार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 377 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपित को शुक्रवार को बरूईपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

स्वयंसेवी संस्था के सदस्य संदीपन मुखर्जी का दावा है कि आरोपित पहले भी इलाके में कई कुत्तों के साथ इस तरह की हरकत कर चुका है। स्थानीय निवासियों को इस बात का पता चल गया और उन्होंने कई बार उसे चेतावनी भी दी। बार-बार कहने के बावजूद आरोपित ने किसी की नहीं सुनी। अंत में कुछ स्थानीय युवकों ने इस घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो वायरल होते ही थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी। पीड़ित कुत्ते का मेडिकल टेस्ट भी किया गया। फिलहाल उसे सोनारपुर के एक पशु उपचार केंद्र में निगरानी में रखा गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *