भुवनेश्वर (ओडिशा)। संबलपुर जिले के विशालखिंडा इलाके में गुरुवार देररात लगभग दो बजे बारातियों से भरी एक बोलेरो कनाल में गिर गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए हैं। यह लोग परमानुपुर में आयोजित विवाह समारोह से हिस्सा लेकर लौट रहे थे। सभी झारसुगुड़ा जिले के कनकतुरा बढ़धारा इलाके के बताए गए हैं।
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना पर दुख जताते हुए पीड़त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now




