सहायक अध्यापकों का आमरण अनशन सह धरना के आयोजन को लेकर बैठक संपन्न

बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र के सभी आंकलन उत्तीर्ण सह प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ का एक बैठक सोमवार को प्रखंड मुख्यालय मैदान बरकट्ठा में किया गया। बैठक की अध्यक्षता राघवेंद्र लाल ने किया,जबकि संचालन चांद उर्फ नईम अंसारी ने किया।वहीं मुख्य रूप से राज्य स्तरीय संघ के

सहायक अध्यापकों का आमरण अनशन सह धरना के आयोजन को लेकर बैठक संपन्न
Advertisement

बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र के सभी आंकलन उत्तीर्ण सह प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ का एक बैठक सोमवार को प्रखंड मुख्यालय मैदान बरकट्ठा में किया गया। बैठक की अध्यक्षता राघवेंद्र लाल ने किया,जबकि संचालन चांद उर्फ नईम अंसारी ने किया।वहीं मुख्य रूप से राज्य स्तरीय संघ के निर्देशानुसार आगामी 12 अप्रैल को अपने-अपने विधायक को मांग पत्र सोपना तथा 18 अप्रैल को रांची के मुख्यमंत्री के आवास का घेराव करना सुनिश्चित है।बताया गया कि सभी सहायक अध्यापकों को इस बैठक में भाग लेना अनिवार्य है।

बैठक में सर्वसम्मति से कमेटी का निर्माण किया गया। जिसमें अध्यक्ष महेश कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष उमा कुमारी, सचिव अरुण कुमार मंडल, कोषाध्यक्ष भुवनेश्वर कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी श्याम किशोर पांडेय, प्रवक्ता राजेश यादव ,उप कोषाध्यक्ष कपिल देव यादव, उप सचिव नारायण रविदास, उप प्रवक्ता मंजू कुमारी का चयन किया गया। सभी सहायक अध्यापकों ने शपथ लेते हुए कहा कि जब तक हम लोगों की मांग पूरे नहीं होगी तब तक हम लोग रांची से वापस नहीं आएंगे।मौके पर संतोष कुमार, राजू साव, महेश मुर्मू,राजेश प्रसाद यादव, मुंशी महतो, नारायण कुमार रविदास, अनिल कुमार,किशन हांसदा, राजेंद्र कुमार, राजेंद्र गुप्ता संतोष बरनवाल मुस्तकीम अंसारी किशोर महतो, चंपा कुमारी, उमा कुमारी, रेखा कुमारी, के अलावे कई सहायक अध्यापक उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *