झारखंड के सारंडा जंगल में मुठभेड़, पांच जवान घायल

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के घने सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बुधवार को हुई मुठभेड़ और तेज हो गई। छोटानागरा थाना क्षेत्र के बलिबा और चडराडेरा के बीच जंगल में हुई इस मुठभेड़ में कोबरा बटालियन-205 के इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश सहित

झारखंड के सारंडा जंगल में मुठभेड़, पांच जवान घायल
Advertisement

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के घने सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बुधवार को हुई मुठभेड़ और तेज हो गई। छोटानागरा थाना क्षेत्र के बलिबा और चडराडेरा के बीच जंगल में हुई इस मुठभेड़ में कोबरा बटालियन-205 के इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश सहित कुल पांच जवान घायल हो गए।

सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि कुख्यात नक्सली नेता मिसिर बेसरा अपने दस्ते के साथ इलाके में सक्रिय है। इसी इनपुट पर पुलिस, सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। अभियान के दौरान जंगल में नक्सलियों से आमना-सामना होते ही दोनों ओर से भारी गोलीबारी शुरू हो गई।

मुठभेड़ के दौरान इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आकर घायल हो गए। वहीं अन्य जवानों में जितेंद्र राय, उत्तम कुमार सेनापति, शैलेश कुमार दुबे और प्रेम शामिल हैं, जो गोली लगने से घायल हुए हैं। शैलेश कुमार दुबे के गर्दन में, उत्तम कुमार सेनापति के हाथ में तथा अन्य जवानों के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।

घायल जवानों को पहले दुर्गम जंगल क्षेत्र से बाइक के माध्यम से निकाला गया और बाद में हेलीकॉप्टर की मदद से रांची एयरलिफ्ट किया गया।

सूत्रों का कहना है कि जवाबी कार्रवाई में नक्सलियों को भी भारी नुकसान पहुंचने की संभावना है, हालांकि घने जंगल और अंधेरे के कारण अभी तक किसी नक्सली के शव या हथियार बरामद होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

घटना के बाद पूरे चडराडेरा और आसपास के जंगल क्षेत्रों को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है। झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन की अतिरिक्त टुकड़ियां मौके पर तैनात कर दी गई हैं और संभावित भागने के रास्तों पर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

जिला पुलिस मुख्यालय इस पूरे ऑपरेशन की लगातार निगरानी कर रहा है। अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा ताकि सारंडा क्षेत्र को पूरी तरह उग्रवाद मुक्त बनाया जा सके। एसपी अमित रेणु ने मुठभेड़ की पुष्टि की है और कहा है कि घायलों और नक्सलियों से जुड़ी विस्तृत जानकारी अभी प्रतीक्षित है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *