Ranchi : Sanjay Seth से जुड़ी एक बाइक पर ट्रैफिक नियम उल्लंघन के 11 लंबित चालान मिलने के बाद रांची में नया विवाद खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार, वाहन नंबर JH01DZ3364 पर बिना हेलमेट बाइक चलाने के मामले में सभी ई-चालान काटे गए थे, लेकिन अब तक उनका भुगतान नहीं किया गया है।

बताया जा रहा है कि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ हाल ही में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से कार छोड़ बाइक से Ranchi की सड़कों पर निकले थे। प्रधानमंत्री Narendra Modi की अपील के तहत कम वाहन इस्तेमाल और जागरूकता संदेश देने के लिए यह पहल की गई थी।
हालांकि, जिस बाइक का उपयोग किया गया, उसी पर पहले से 11 ट्रैफिक चालान लंबित पाए गए। इसके बाद सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे हैं कि आम लोगों के मामलों में जहां त्वरित कार्रवाई होती है, वहीं वीआईपी से जुड़े मामलों में ढिलाई क्यों बरती जाती है।
फिलहाल इस मामले में मंत्री या उनके कार्यालय की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।



