कांके से उठी भाईचारे की मिसाल

बकरीद को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का संकल्प, शांति समिति की बैठक में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने दिया एकता का संदेश मुकेश रंजन Ranchi : बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को कांके थाना परिसर में

कांके से उठी भाईचारे की मिसाल
Advertisement
  • बकरीद को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का संकल्प, शांति समिति की बैठक में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने दिया एकता का संदेश

मुकेश रंजन 

Ranchi : बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को कांके थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और विधि-व्यवस्था बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया।

उपप्रमुख अजय बैठा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रशिक्षु आईपीएस सह थाना प्रभारी साक्षी जमुआर ने सभी समुदायों से शांति एवं सद्भाव के साथ पर्व मनाने की अपील करते हुए कांके को सामाजिक सौहार्द की मिसाल बनाने का आह्वान किया। वहीं इंस्पेक्टर कुनाल कुमार ने कहा कि सभी धर्मों की भावनाओं का सम्मान करते हुए कानून व्यवस्था का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

सदर अंजुमन इस्लामिया कांके के अब्दुल रहमान ने भरोसा दिलाया कि पूर्व की तरह इस बार भी बकरीद भाईचारे और अमन के माहौल में मनाई जाएगी। बैठक में प्रतिबंधित चीजों से दूर रहने एवं कुर्बानी के दौरान स्वच्छता और संवेदनशीलता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

मौके पर कई सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.