दहकते अंगारों पर आस्था की अग्निपरीक्षा

सुकुरहुटू के मंडा महोत्सव में 400 भोक्ता और 400 सोकताइनों ने की भगवान शिव की आराधना, फूलखुंदी और छऊ नृत्य ने बांधा समां मुकेश रंजन Ranchi : सुकुरहुटू में चंडक पूजा (मंडा) समिति के तत्वावधान में आयोजित 12 दिवसीय मंडा पूजा श्रद्धा, भक्ति और परंपरा

Advertisement
  • सुकुरहुटू के मंडा महोत्सव में 400 भोक्ता और 400 सोकताइनों ने की भगवान शिव की आराधना, फूलखुंदी और छऊ नृत्य ने बांधा समां

मुकेश रंजन 

Ranchi : सुकुरहुटू में चंडक पूजा (मंडा) समिति के तत्वावधान में आयोजित 12 दिवसीय मंडा पूजा श्रद्धा, भक्ति और परंपरा के अद्भुत संगम के साथ संपन्न हो रही है। पूजा में 400 भोक्ता एवं 400 सोकताइनों ने भाग लेकर भगवान शिव की आराधना की।

पूजा के 11वें दिन आयोजित फूलखुंदी अनुष्ठान ने श्रद्धालुओं को रोमांचित कर दिया। भोक्ता और सोकताइनों ने “हर-हर महादेव” के जयघोष के बीच दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया। इस दौरान पूजा समिति की ओर से भक्तों पर फूलों की वर्षा की गई। पूरा शिव मंदिर 2100 किलो फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था, जिसने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया।

रात्रि में बंगाल से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत छऊ नृत्य ने सांस्कृतिक रंग बिखेरते हुए दर्शकों का मन मोह लिया। फूलखुंदी कार्यक्रम देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, वहीं दूसरे दिन झूलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आयोजन को सफल बनाने में राजकुमार महतो, प्रकाश पहान, रूपलाल महतो, शिव कुमार संतोषी, मनोज महतो, बेनीराम महतो, सतीश कुमार, परमानंद कुमार, राजेश कुमार, प्रभात भूषण समेत ग्रामीणों की सराहनीय भूमिका रही।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.