New Delhi : नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं के खिलाफ Cockroach Janata Party (सीजेपी) के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर रास्ता साफ हो गया है। Delhi Police ने पार्टी को Jantar Mantar पर प्रदर्शन की अनुमति दे दी है।
इससे पहले विरोध प्रदर्शन के खिलाफ दायर याचिका पर Delhi High Court ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया था, जिसके बाद प्रदर्शन के सामने कोई कानूनी बाधा नहीं बची।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे Abhijeet Dipke ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की मांग की है।
अभिजीत दिपके शनिवार सुबह अमेरिका के बोस्टन से नई दिल्ली पहुंचे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर समर्थकों से किताब और तिरंगा लेकर जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की।
उन्होंने लिखा कि वे जंतर-मंतर पर सभी से मिलने के लिए उत्साहित हैं और आंदोलन को प्रेम, शांति और लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। साथ ही उन्होंने पुलिसकर्मियों को सम्मान स्वरूप फूल भेंट करने की भी अपील की।
राजधानी में सुरक्षा बढ़ाई गई
प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने राजधानी के कई संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।
इसके अलावा प्रधानमंत्री Narendra Modi, गृह मंत्री Amit Shah, शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan समेत अन्य केंद्रीय मंत्रियों के सरकारी आवासों के आसपास भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
सोनम वांगचुक ने भी जताया समर्थन
शिक्षा सुधारक और जलवायु कार्यकर्ता Sonam Wangchuk ने पहले कहा था कि यदि 5 जून तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते हैं, तो वह भी इस आंदोलन में शामिल होंगे।
1,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात
नई दिल्ली क्षेत्र में 1,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस ने अपने जवानों को प्रदर्शनकारियों के साथ टकराव से बचने और बातचीत के जरिए स्थिति को शांतिपूर्ण बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
सुरक्षा प्रबंधन के तहत मध्य दिल्ली को 12 जोन में विभाजित किया गया है और प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी डीसीपी रैंक के अधिकारियों को सौंपी गई है। पुलिस को आशंका है कि प्रदर्शन के कारण यातायात प्रभावित हो सकता है, इसलिए विशेष ट्रैफिक व्यवस्था भी लागू की गई है।


