एक ही परिवार की चार लोगों की गला रेतकर हत्या, मृतक का बेटा हिरासत में

बांदा। यूपी के जनपद बांदा में एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दी गई है। इस घटना से गांव और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। हत्यारों ने गृहस्वामी उसकी पत्नी, पोता और भाभी की हत्या

Advertisement

बांदा। यूपी के जनपद बांदा में एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दी गई है। इस घटना से गांव और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। हत्यारों ने गृहस्वामी उसकी पत्नी, पोता और भाभी की हत्या की है। मृतकों के शव अलग-अलग स्थानों पर पाए गए हैं। इससे पता चलता है कि हत्यारों से बचने के लिए मृतक इधर-उधर भागे थे। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की है। पुलिस ने इस मामले में मृतक चुन्नू के बेटे को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

घटना गिरवा थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव की है। इसी गांव में चुन्नू (70) पुत्र गंगा, कैलासिया (68) पत्नी चुन्नू, तेजानिया (76) पत्नी झंडू और प्रियांशु (8) पुत्र बालेंद्र की धारदार हथियार से हत्या की गई है। घटना शनिवार की रात की बताई जा रही है। घटनास्थल देखने से पता चल रहा है कि सभी लोग बैठकर खाना खा रहे थे। तभी हत्यारों ने घटना को अंजाम दिया। मृतकों ने बचने के लिए इधर-उधर भागने की कोशिश की। चुन्नू और उसके पोते की लाशे सीढ़ियों में पाई गई है, जबकि महिलाओं की लाशें कमरे में मिली हैं।

घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि रविवार को सबेरे गिरवा थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव में चुन्नू और उसके परिवार की हत्या की जानकारी मिलने पर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड ने भी जांच पड़ताल की। इसके बाद गांव के लोगों से पूछताछ की गई। इस मामले में जानकारी करने पर पता चला कि घर में किसी ने जबरन घुसने की कोशिश नहीं की। जिससे मामला संदिग्ध पाया गया। इस बारे में पता करने पर यह भी जानकारी मिली की काफी दिनों से चुन्नू और उसके पुत्र से विवाद चल रहा था, इसी कारण उसकी बहू पिछले दो साल से मायके में रह रही थी। प्रथम दृष्टया इस मामले में मृतक का पुत्र शामिल है। जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *