टाटानगर स्टेशन पर 34.7 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, बिहार ले जाने की थी तैयारी

पूर्वी सिंहभूम: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 34.7 किलोग्राम गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बरामद गांजे

टाटानगर स्टेशन पर 34.7 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, बिहार ले जाने की थी तैयारी
Advertisement

पूर्वी सिंहभूम: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 34.7 किलोग्राम गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बरामद गांजे की खेप ट्रेन के जरिए बिहार ले जाने की तैयारी थी। मामले की जांच करते हुए पुलिस पूरे तस्करी नेटवर्क का पता लगाने में जुट गई है।

आरपीएफ पोस्ट प्रभारी राकेश मोहन ने शनिवार को बताया कि आरपीएफ की उड़नदस्ता टीम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग बड़ी मात्रा में गांजा लेकर टाटानगर स्टेशन से दूसरे राज्य जाने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर स्टेशन परिसर में निगरानी बढ़ाई गई और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई।

जांच के दौरान तीन संदिग्धों को रोककर उनके सामान की तलाशी ली गई। तलाशी में उनके बैग से कुल 34.7 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसके बाद तीनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बिहार के अरवल जिले के इमामगंज निवासी अमित कुमार, गोपालगंज जिले के यादवपुर निवासी बबलू सिंह और अजीत कुमार शुक्ला के रूप में हुई है।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपितों ने पुलिस को बताया कि वे हावड़ा–जगदलपुर एक्सप्रेस से गांजा लेकर टाटानगर पहुंचे थे और यहां से बिहार जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।

जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम आरोपितों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी, इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं और इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था। पुलिस को आशंका है कि इस मामले के पीछे एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह सक्रिय हो सकता है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि टाटानगर रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.