KBC 18 में बदलेगा खेल, अमिताभ बच्चन बोले- अब सिर्फ जवाब नहीं, ‘सोचना पड़ेगा’

Mumbai : टीवी का लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) अपने 18वें सीजन के साथ 10 अगस्त से दर्शकों के बीच लौट रहा है। इस बार शो के प्रारूप और नियमों में कई अहम बदलाव किए गए हैं। मेजबान अमिताभ बच्चन ने नए प्रोमो

KBC 18 में बदलेगा खेल, अमिताभ बच्चन बोले- अब सिर्फ जवाब नहीं, 'सोचना पड़ेगा'
Advertisement

Mumbai : टीवी का लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) अपने 18वें सीजन के साथ 10 अगस्त से दर्शकों के बीच लौट रहा है। इस बार शो के प्रारूप और नियमों में कई अहम बदलाव किए गए हैं। मेजबान अमिताभ बच्चन ने नए प्रोमो के जरिए संकेत दिया है कि बदलते डिजिटल दौर को देखते हुए अब प्रतियोगियों की केवल सामान्य ज्ञान नहीं, बल्कि उनकी तार्किक सोच और विश्लेषण क्षमता की भी परीक्षा होगी।

इस बार शो की थीम ‘सोचना पड़ेगा’ रखी गई है। जारी प्रोमो में अमिताभ बच्चन कहते हैं कि आज के समय में स्मार्टफोन और इंटरनेट की वजह से लगभग हर जानकारी आसानी से उपलब्ध है। ऐसे में सिर्फ जवाब याद कर लेना पर्याप्त नहीं होगा।

उन्होंने कहा, “आजकल जवाब हर जगह मिल जाता है, आपकी जेब में भी। इसलिए इस बार केबीसी में कुछ बदलाव किए गए हैं। अब सिर्फ जवाब याद रखने से काम नहीं चलेगा, उस जवाब तक पहुंचने के लिए सोचना पड़ेगा।”

शो के दूसरे प्रोमो में भी संकेत दिया गया है कि इस सीजन में भूगोल, इतिहास और विज्ञान जैसे पारंपरिक विषयों के साथ-साथ प्रतिभागियों की तार्किक क्षमता, विश्लेषण कौशल और समस्या सुलझाने की समझ को भी परखा जाएगा।

10 अगस्त से शुरू होगा नया सीजन

साल 2000 में शुरू हुआ ‘कौन बनेगा करोड़पति’ भारतीय टेलीविजन के सबसे सफल और लोकप्रिय क्विज शोज़ में शामिल है। तीसरे सीजन को छोड़कर, जिसकी मेजबानी अभिनेता शाहरुख खान ने की थी, अब तक सभी सीजनों को अमिताभ बच्चन ने होस्ट किया है।

10 अगस्त से शुरू होने वाले 18वें सीजन के साथ अमिताभ बच्चन का केबीसी से 26 वर्षों का जुड़ाव एक और महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंच जाएगा। नए नियमों और बदले हुए प्रारूप के साथ दर्शकों को इस बार पहले से अलग और अधिक चुनौतीपूर्ण प्रतियोगिता देखने को मिलेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.