Ranchi : सिलंबम एसोसिएशन ऑफ झारखंड की जनरल मीटिंग 19 जुलाई को अरगोड़ा स्थित होटल ब्लू रीज में आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों से आए सिलंबम के जिला प्रतिनिधियों ने भाग लिया और खेल के प्रचार-प्रसार, विकास तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 28 और 29 नवंबर को खेलगांव, रांची में राज्य स्तरीय सिलंबम चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सिलंबम केवल आत्मरक्षा की कला ही नहीं, बल्कि भारत का एक प्राचीन पारंपरिक खेल भी है। इसे राज्यभर में अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचाने और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक तैयार करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य करने पर भी जोर दिया गया।
इस अवसर पर रांची, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, गिरिडीह, खूंटी, हजारीबाग, लातेहार सहित कई जिलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष रामस्वरूप कुमार, सचिव विनीत कुमार यादव, कोषाध्यक्ष प्रकाश रविदास सहित संदीप कुमार, स्नेहा बालमुचू, गौस खान, सोनू कुमार, जय गोविंद सिंह, लव कुमार और दिलीप लोहरा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।



