जिस बेटे को मां ने नाजों से पाला, उस बेटे ने उसकी हत्या कुल्हाड़ी से काटकर की

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के पुरैना गांव में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक बेटे ने कथित तौर पर अपनी ही मां की

बेटे ने कुल्हाड़ी से काटकर की मां की हत्या
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के पुरैना गांव में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक बेटे ने कथित तौर पर अपनी ही मां की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छैलू पुत्र भगवानदीन ने अपनी 52 वर्षीय मां कन्या देवी पर ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से वार कर दिया। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कन्या देवी के तीन बेटे हैं—संजय, राजू और छैलू। शुरुआती जांच में घटना को अंजाम देने का आरोप छैलू पर है। हालांकि, हत्या के पीछे की वजह का अभी आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही विशेश्वरगंज थाना प्रभारी संदीप कुमार द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी।

थानाध्यक्ष संदीप दुबे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की जा रही है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.