भीषण गर्मी के बीच सप्ताहांत में बारिश के आसार

कोलकाता। महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में भीषण गर्मी और लू से बेहाल लोगों के लिए मौसम विभाग ने मंगलवार को राहत भरी खबर दी है।। विभाग की ओर से बताया गया है कि इस सप्ताहांत यानि शनिवार-रविवार को कोलकाता समेत राज्य के

Advertisement

कोलकाता। महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में भीषण गर्मी और लू से बेहाल लोगों के लिए मौसम विभाग ने मंगलवार को राहत भरी खबर दी है।।

विभाग की ओर से बताया गया है कि इस सप्ताहांत यानि शनिवार-रविवार को कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में बारिश हो सकती है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को जारी बयान में बताया गया है कि आज भी कोलकाता में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है जबकि न्यूनतम तापमान भी 29.3 डिग्री सेल्सियस के करीब है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर समेत राज्य के अन्य हिस्सों में तापमान 30 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है जिसकी वजह से भीषण गर्मी का एहसास लोगों को हो रहा है। इन सभी जिलों में गर्म हवाओं के साथ लू चल रही है जिससे लोग गर्मी से परेशान हैं। पश्चिम बंगाल सरकार ने एक दिन पहले से ही राज्य के सभी सरकारी स्कूलों और अन्य शिक्षण संस्थानों को बंद करने के निर्देश दे दिए थे। उसी के मुताबिक स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। हिन्दुस्थान समाचार /ओम प्रकाश/गंगा

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *