दो वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म

बहराइच। पयागपुर थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। दो वर्षीय मासूम बच्ची के साथ उसके ही ताऊ ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। मासूम बच्ची को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर कर

Advertisement

बहराइच। पयागपुर थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। दो वर्षीय मासूम बच्ची के साथ उसके ही ताऊ ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। मासूम बच्ची को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी ताऊ के विरुद्ध दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू दी है।

पयागपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो वर्षीय मासूम बच्ची के साथ उसके ताऊ ने ही गलत हरकत किया है। एक ग्रामीण की बेटी के पास सोमवार शाम को उसका ताऊ लेट गया। इसके बाद उसने मासूम बच्ची के साथ कुकृत्य किया। जब बच्ची की हालत गंभीर हुई तो स्थिति से परिवार के लोगों को पता चला। घटना के बाद ताऊ फरार हो गया। परिवार के लोगों ने बालिका को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रक्तस्राव काफी होने और हालत में सुधार न होने पर बच्ची को लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर घटना की जानकारी होने पर रात में ही जिला अस्पताल में पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी आनंद राय ने मौके का मुआयना किया। प्रभारी निरीक्षक राज कुमार पांडेय ने बताया कि मासूम बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपित ताऊ के विरुद्ध दुष्कर्म करने और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच चल रही है। पूछताछ और जांच के बाद आरोपित को जेल भेजा जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *