कोडरमा जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: वाराणसी-मेमू एक्सप्रेस से 243 किलो महुआ शराब जब्त, बिहार तस्करी की आशंका

Koderma : धनबाद रेल मंडल के अंतर्गत जीआरपी कोडरमा ने रविवार देर शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए वाराणसी-मेमू एक्सप्रेस से 243.650 किलोग्राम अवैध महुआ शराब बरामद की है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह खेप बिहार में तस्करी के लिए ले

कोडरमा जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: वाराणसी-मेमू एक्सप्रेस से 243 किलो महुआ शराब जब्त, बिहार तस्करी की आशंका
Advertisement

Koderma : धनबाद रेल मंडल के अंतर्गत जीआरपी कोडरमा ने रविवार देर शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए वाराणसी-मेमू एक्सप्रेस से 243.650 किलोग्राम अवैध महुआ शराब बरामद की है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह खेप बिहार में तस्करी के लिए ले जाई जा रही थी।

रेल पुलिस के अनुसार, ट्रेन संख्या 13553 वाराणसी-मेमू एक्सप्रेस की लालबाग हॉल्ट स्टेशन पर नियमित जांच के दौरान यात्रियों की सीटों के नीचे रखे छह लावारिस बोरे मिले। बोरों से महुआ शराब की तेज गंध आने पर पुलिस ने तत्काल यात्रियों से पूछताछ की, लेकिन किसी भी यात्री ने इन बोरों पर अपना दावा नहीं किया।

इसके बाद पुलिस ने सभी बोरों को ट्रेन से उतारकर स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में तलाशी ली। तलाशी के दौरान छहों बोरों से प्लास्टिक पैक में रखी महुआ शराब बरामद हुई। जब्त शराब का कुल वजन 243.650 किलोग्राम पाया गया।

जीआरपी कोडरमा ने नियमानुसार पूरी खेप को जब्त कर जब्ती सूची तैयार की और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बरामद शराब को उत्पाद विभाग के सुपुर्द कर दिया।

रेल पुलिस का कहना है कि बिहार में शराबबंदी लागू होने के कारण कोडरमा रेल मार्ग का इस्तेमाल शराब तस्करी के लिए अक्सर किया जाता है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह शराब किसकी थी और इसे बिहार में किस स्थान पर पहुंचाया जाना था।

जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि अवैध तस्करी पर रोक लगाने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ट्रेनों में नियमित जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.