धनबाद में कोयला कारोबारियों पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

Dhanbad : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार सुबह धनबाद में कोयला कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। ईडी की टीम अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की जांच में जुटी है। जानकारी के

धनबाद में कोयला कारोबारियों पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
Advertisement

Dhanbad : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार सुबह धनबाद में कोयला कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। ईडी की टीम अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, ईडी की कार्रवाई के दौरान एक कोयला कारोबारी ने अपने आवास का गेट नहीं खोला। इसके बाद ईडी की टीम ने सीढ़ी लगाकर परिसर के अंदर प्रवेश किया और तलाशी अभियान शुरू किया।

सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी के दौरान कारोबारी प्रतिष्ठानों और आवासों से वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों, डिजिटल उपकरणों और अन्य रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर संबंधित स्थानों पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की भी तैनाती की गई है।

हालांकि, ईडी की ओर से फिलहाल छापेमारी के कारणों या बरामदगी को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। कार्रवाई जारी है और विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.