झारखंड Weather Update: मंगलवार से भारी बारिश के आसार, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Ranchi: झारखंड में मंगलवार (5 अगस्त) से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, तेज आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क

Advertisement

Ranchi: झारखंड में मंगलवार (5 अगस्त) से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, तेज आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगस्त में राज्य में सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान है। हालांकि, बीच-बीच में मौसम प्रणाली सक्रिय होने पर कई इलाकों में अच्छी वर्षा हो सकती है। विभाग ने बताया कि जुलाई में झारखंड में अपेक्षाकृत अच्छी बारिश दर्ज की गई थी।

5 अगस्त को इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

मंगलवार, 5 अगस्त को उत्तर-पश्चिमी और मध्यवर्ती जिलों हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़ और बोकारो में भारी बारिश के आसार हैं। इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में भी तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।

6 अगस्त को इन जिलों में अलर्ट

बुधवार, 6 अगस्त को हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, रांची, लोहरदगा, गुमला और खूंटी में भारी बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।

मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा सुरक्षित स्थान पर शरण लेने की सलाह दी है।

पिछले 24 घंटे का मौसम

पिछले 24 घंटों में राज्य में सबसे अधिक 43.2 मिमी बारिश हजारीबाग डीवीसी क्षेत्र में दर्ज की गई। वहीं, सरायकेला का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सबसे कम 22.2 डिग्री सेल्सियस तापमान लातेहार में रिकॉर्ड किया गया।

रविवार को रांची और आसपास के इलाकों में दिनभर बादल छाए रहे। बीच-बीच में हल्की धूप निकलने से गर्मी और उमस का एहसास बना रहा।

प्रमुख शहरों का तापमान

  • रांची: अधिकतम 30.6°C, न्यूनतम 24.1°C
  • जमशेदपुर: अधिकतम 35°C, न्यूनतम 26.4°C
  • डाल्टनगंज: अधिकतम 35.2°C, न्यूनतम 26.3°C
  • बोकारो: अधिकतम 34.5°C, न्यूनतम 27.1°C
  • चाईबासा: अधिकतम 33.8°C, न्यूनतम 25.6°C
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.