मधुकम जमीन विवाद में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 

पीड़ितों के साथ खड़ी रही लोकहित अधिकार पार्टी, हरिनाथ साहू ने कहा—’यह न्याय और कानून की ऐतिहासिक जीत’ Ranchi: मधुकम खादगढ़ा जमीन विवाद में झारखंड हाईकोर्ट के राहतपूर्ण फैसले के बाद लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर

मधुकम जमीन विवाद में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 
Advertisement
  • पीड़ितों के साथ खड़ी रही लोकहित अधिकार पार्टी, हरिनाथ साहू ने कहा—’यह न्याय और कानून की ऐतिहासिक जीत’

Ranchi: मधुकम खादगढ़ा जमीन विवाद में झारखंड हाईकोर्ट के राहतपूर्ण फैसले के बाद लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें न्यायिक जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह फैसला केवल पीड़ित परिवारों की नहीं, बल्कि न्याय और कानून के शासन की भी ऐतिहासिक जीत है। उल्लेखनीय है कि छह माह पूर्व दखल-दिहानी की कार्रवाई के दौरान कई मकानों और दुकानों पर बुलडोजर चलाया गया था, जिसके खिलाफ प्रभावित परिवार हाईकोर्ट पहुंचे थे।

न्यायालय ने प्रत्येक प्रभावित परिवार को एक-एक लाख रुपये मुआवजा देने का निर्देश देते हुए एकपक्षीय कार्रवाई पर भी गंभीर टिप्पणी की। हरिनाथ साहू ने कहा कि पार्टी शुरू से पीड़ितों के साथ खड़ी रही और कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए उनका हौसला बढ़ाया। प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के कई पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में प्रभावित परिवार मौजूद रहे। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में बिना विधिसम्मत प्रक्रिया किसी भी परिवार के साथ ऐसी कार्रवाई नहीं होगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.