महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए सरकार लगातार काम करती रहेगी: नीतीश कुमार

Patna : जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने रविवार को अपने आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं का कुशलक्षेम जाना और संगठन की गतिविधियों के साथ जनसरोकार

महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए सरकार लगातार काम करती रहेगी: नीतीश कुमार
Advertisement

Patna : जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने रविवार को अपने आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं का कुशलक्षेम जाना और संगठन की गतिविधियों के साथ जनसरोकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

नीतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनसे जनसेवा के प्रति समर्पित भाव से काम करने और आम लोगों से लगातार संवाद बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं ने भी उनका अभिवादन करते हुए उनके प्रति विश्वास और सम्मान व्यक्त किया।

इसी दौरान पार्टी नेत्री मोहतरमा शबाना दाउद ने नीतीश कुमार को हस्तनिर्मित बेडशीट का सेट भेंट किया। शबाना ने बताया कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को स्वरोजगार के लिए शुरुआती तौर पर 10 हजार रुपये की सहायता और आगे दो लाख रुपये तक की मदद मिलने से उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है।

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को विकास की आधारशिला बताया

शबाना ने कहा कि योजना के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने का अवसर मिला है। इससे उनकी आय में वृद्धि हुई है और परिवार भी आर्थिक रूप से मजबूत हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना बिहार की लाखों महिलाओं के लिए सम्मान, स्वावलंबन और नए अवसरों का माध्यम बन रही है।

नीतीश कुमार ने बेडशीट सेट स्नेहपूर्वक स्वीकार करते हुए शबाना के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण और स्वरोजगार बिहार के विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला है। सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए लगातार काम करती रहेगी।

उन्होंने कहा कि जीविका से जुड़ने के बाद प्रदेश की महिलाओं के जीवन में व्यापक सकारात्मक बदलाव आया है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत मिली सहायता से महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने, अपनी आय बढ़ाने और परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का अवसर मिला है।

पंचायतों में 50 प्रतिशत और सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण

नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और आरक्षण व्यवस्था का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत जन्म से स्नातक तक आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण समेत कई कदम उठाए गए हैं।

इस अवसर पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता सह पार्टी कोषाध्यक्ष ललन कुमार सर्राफ सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.