बिहार में जनता की सरकार, जनसेवा और विकास सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

Patna : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित अखिल भारतीय कानू-हलवाई विचार मंच के अभिनंदन समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में किसी व्यक्ति या गठबंधन की नहीं, बल्कि जनता की सरकार

बिहार में जनता की सरकार, जनसेवा और विकास सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
Advertisement

Patna : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित अखिल भारतीय कानू-हलवाई विचार मंच के अभिनंदन समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में किसी व्यक्ति या गठबंधन की नहीं, बल्कि जनता की सरकार है। सरकार का प्रत्येक मंत्री और विधायक जनसेवक के रूप में जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का हर दिन और हर घंटा बिहार के विकास तथा जनसेवा के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2027 से पहले एक करोड़ बीपीएल परिवारों की पहचान कर उन्हें राशन कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही 25 लाख परिवारों के घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि उन्हें निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जा सके।

211 नए डिग्री कॉलेजों में शुरू हुई पढ़ाई

सम्राट चौधरी ने कहा कि मुजफ्फरपुर में शहीद जुब्बा साहनी के नाम पर आर्किटेक्चर एवं सिविल इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय की स्थापना की जा रही है। उन्होंने कहा कि आजादी के 78 वर्षों बाद तक बिहार में केवल 278 डिग्री कॉलेज थे, जबकि वर्तमान सरकार ने 15 जुलाई से एक साथ 211 नए डिग्री कॉलेजों में पठन-पाठन शुरू कराया है।

मुख्यमंत्री के अनुसार, अगले 10 दिनों के भीतर सभी नए कॉलेजों में नियमित शिक्षण कार्य शुरू हो जाएगा। इसके लिए संविदा के आधार पर 3,000 प्राध्यापकों की नियुक्ति की जा रही है।

5.83 लाख आवेदनों में 5.33 लाख का निष्पादन

मुख्यमंत्री ने सहयोग शिविर और सहयोग पोर्टल की प्रगति की जानकारी देते हुए कहा कि अब तक 5.83 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 5.33 लाख आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जा रही है। अब तक 9,000 अधिकारियों को पहला, 350 अधिकारियों को दूसरा और चार अधिकारियों को तीसरा नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक आवेदन का निस्तारण 30 दिनों के भीतर हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा।

पलवैया धाम के विकास पर जोर

सम्राट चौधरी ने कहा कि पलवैया धाम स्थित बाबा गणिनाथ जी महाराज मंदिर के समग्र विकास के लिए आवश्यकता के अनुसार भूमि अधिग्रहित की जाएगी और सरकार हरसंभव सहयोग करेगी।

उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्षों में मरीन ड्राइव के माध्यम से पलवैया धाम तक बेहतर सड़क संपर्क विकसित किया जाएगा। इसके अलावा सोनपुर से राघोपुर पुल तक पांच पुलों को जोड़ते हुए गंगा अंबिका पथ के जरिए मोकामा तक संपर्क मार्ग विकसित करने की योजना पर भी काम किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कानू-हलवाई समाज से संगठित होकर बिहार के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समाज के साथ मजबूती से खड़ी है।

समारोह को प्रदेश के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भी संबोधित किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.