Ranchi : झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उसे साहिबगंज जेल से धनबाद जेल शिफ्ट किया जा रहा था।
बताया जा रहा है कि जामताड़ा में पुलिस वाहन का टायर पंचर हो गया। इसी दौरान सुजीत सिन्हा ने कथित तौर पर पुलिसकर्मी का हथियार छीनकर भागने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार, उसे रोकने के दौरान मुठभेड़ हुई, जिसमें वह मारा गया।
फिलहाल घटना को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। पुलिस की ओर से अभी तक मुठभेड़ के पूरे घटनाक्रम, पुलिसकर्मियों के घायल होने या अन्य परिस्थितियों को लेकर विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है।
अधिकृत जानकारी सामने आने के बाद मामले में और विवरण स्पष्ट हो सकेगा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now




