छात्रों से आज होगी सरकार की वार्ता, हर समस्या के समाधान का करेंगे प्रयास : दीपिका पांडेय सिंह

Ranchi : झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने गुरुवार को विधानसभा परिसर के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आंदोलनरत छात्रों के साथ आज वार्ता होगी और सरकार को उम्मीद है कि बातचीत के जरिए उनकी समस्याओं का समाधान

छात्रों से आज होगी सरकार की वार्ता, हर समस्या के समाधान का करेंगे प्रयास : दीपिका पांडेय सिंह

Ranchi : झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने गुरुवार को विधानसभा परिसर के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आंदोलनरत छात्रों के साथ आज वार्ता होगी और सरकार को उम्मीद है कि बातचीत के जरिए उनकी समस्याओं का समाधान निकाला जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह मान लेना सही नहीं होगा कि सभी नियुक्तियां गलत हुई हैं। कुछ मामलों में अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई हैं, जिनकी जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, जिन अभ्यर्थियों का चयन योग्यता के आधार पर हुआ है, उनके हितों का भी ध्यान रखना सरकार की जिम्मेदारी है।

CBI जांच की मांग पर भाजपा को घेरा

JPSC और JSSC परीक्षाओं की CBI जांच की भाजपा की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा कि जिन मामलों की जांच पहले CBI ने की है, उनके परिणाम सबके सामने हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासनकाल में हुई नियुक्तियों की जांच में CBI की भूमिका पर भी सवाल उठते रहे हैं।

गड़बड़ी करने वालों पर होगी कार्रवाई

दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि राज्य में परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितता करने वाले लोगों के खिलाफ जांच चल रही है और सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार भविष्य में किसी भी भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी न हो, इसके लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करेगी।

सरकार बातचीत के लिए तैयार

मंत्री ने कहा कि सरकार संवाद के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों की सभी मांगों को सुनेगी और यह समझने का प्रयास करेगी कि उनकी प्रमुख समस्याएं क्या हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि सकारात्मक बातचीत के माध्यम से समाधान का रास्ता निकलेगा और सरकार छात्रों की जायज मांगों को पूरा करने की हरसंभव कोशिश करेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.