अपने ही वार्ड की समस्याओं को लेकर वार्ड पार्षद ने सरकार से लगाई गुहार

Siwan : सीवान नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उस समय सवाल खड़े हो गए, जब भाजपा नगर अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ‘सोनू’ की मां और वार्ड संख्या-37 की वार्ड पार्षद प्रेमलता देवी को अपने ही वार्ड की समस्याओं के समाधान के लिए बिहार सरकार के

अपने ही वार्ड की समस्याओं को लेकर वार्ड पार्षद ने सरकार से लगाई गुहार

Siwan : सीवान नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उस समय सवाल खड़े हो गए, जब भाजपा नगर अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ‘सोनू’ की मां और वार्ड संख्या-37 की वार्ड पार्षद प्रेमलता देवी को अपने ही वार्ड की समस्याओं के समाधान के लिए बिहार सरकार के सहयोग पोर्टल का सहारा लेना पड़ा।

वार्ड पार्षद ने पोर्टल पर दर्ज शिकायत में बताया कि वार्ड संख्या-37 के कई इलाकों में नालियों के ढक्कन टूटे हुए हैं, जबकि कई सड़कों की लंबे समय से मरम्मत नहीं कराई गई है। इसके कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने शिकायत में कहा कि खुले नालों की वजह से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। वहीं, बरसात के दौरान जलभराव और बदहाल सड़कों के कारण स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।

शिकायत के बाद हरकत में आया नगर परिषद

सहयोग पोर्टल पर शिकायत दर्ज होने के बाद बुधवार को नगर परिषद के अभियंताओं की टीम वार्ड संख्या-37 पहुंची और मौके का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने शिकायत में उठाए गए सभी बिंदुओं की जांच की तथा आवश्यक कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

व्यवस्था पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब एक जनप्रतिनिधि को भी अपने वार्ड की समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी शिकायत पोर्टल का सहारा लेना पड़े, तो यह नगर परिषद की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। लोगों का कहना है कि अब देखना होगा कि जांच पूरी होने के बाद समस्याओं का समाधान कितनी जल्दी किया जाता है।

प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की उम्मीद

जानकारी के अनुसार, शिकायत को संबंधित विभाग को जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। यदि जांच में शिकायत सही पाई जाती है, तो संबंधित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किए जाने की संभावना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.