- रांची महानगर की नवीन कार्यकारिणी गठित, डॉ. विजय राज अध्यक्ष और प्रतीक दबानी बने सचिव
मुकेश रंजन
Ranchi : वनवासी कल्याण केंद्र, झारखंड के रांची महानगर की नवीन कार्यकारिणी का गठन मंगलवार को नगरीय कार्यकर्ता एकत्रीकरण कार्यक्रम के दौरान किया गया। बरियातू रोड स्थित दुर्गा प्रसाद शांति देवी सर्राफ सभागार, आरोग्य भवन नंबर-1 में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, शुभचिंतक एवं सहयोगी शामिल हुए। इस दौरान संगठन के सेवा कार्यों को महानगर के विभिन्न क्षेत्रों तक विस्तार देने और समाज के बीच संपर्क को और मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ:
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व महानगर अध्यक्ष सज्जन सर्राफ एवं पूर्व महासचिव निरंजन सर्राफ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री भगवान सहाय, क्षेत्रीय संघचालक देवव्रत पाहन, क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रफुल्ल अकांत, प्रांत अध्यक्ष सूदन मुंडा, प्रांत मंत्री विनीत, महामंत्री धनंजय सिंह, क्षेत्रीय नगरीय कार्य प्रमुख हिरेंद्र सिन्हा, प्रांत संगठन मंत्री सुशील मरांडी सहित संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
वनवासी कल्याण केंद्र वर्ष 1969 से जनजातीय समाज के बीच शिक्षा, स्वास्थ्य, खेलकूद, युवा विकास, कौशल विकास, सामाजिक जागरण तथा धर्म-संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में इसी सेवा कार्य को रांची महानगर में और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने पर जोर दिया गया।
डॉ. विजय राज को अध्यक्ष और प्रतीक दबानी को सचिव की जिम्मेदारी:
प्रांत अध्यक्ष सूदन मुंडा ने रांची महानगर के अध्यक्ष एवं सचिव के नामों की घोषणा की। डॉ. विजय राज को अध्यक्ष तथा श्री प्रतीक दबानी को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके बाद महानगर अध्यक्ष एवं सचिव ने विभिन्न दायित्वों के लिए कार्यकर्ताओं के नामों की घोषणा की। नवनियुक्त दायित्वधारियों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
रांची महानगर की नवीन कार्यकारिणी :
- संरक्षक: जगलाल पाहन, ओमप्रकाश अग्रवाल
- अध्यक्ष: डॉ. विजय राज
- उपाध्यक्ष: राजकुमार सिंह, विमल सहदेव, अजय अग्रवाल
- सचिव: प्रतीक दबानी
- सह सचिव: प्रशांत सिंह, भूपेंद्र सिंह, अनुनय मंत्री
- कोषाध्यक्ष: मनीष बांका
- कार्यालय प्रमुख: उज्ज्वल चटर्जी
- शिक्षा आयाम प्रमुख: विकास शर्मा
- सह शिक्षा आयाम प्रमुख: मनीष सोमानी
- शोध प्रमुख: राजेश सिंह
- सेवा पात्र योजना: नवनीत कुमार
- विधि प्रमुख: अरुण कुमार (अधिवक्ता)
- चिकित्सा प्रमुख: संतोष गुप्ता
- युवा प्रमुख: रोमा तिर्की
- सह युवा प्रमुख: कुणाल कुमार
- महिला प्रमुख: पूनम गुप्ता
- सह महिला प्रमुख: सुधा चौधरी
- वरिष्ठ सदस्य: निरंजन सर्राफ
सदस्य: अजय कुमार सिंह, मनीष सर्राफ, आरोहण चौधरी, गजानन्द राम, अभिजीत कुमार सिंह, रवि प्रकाश (अधिवक्ता), रोहित कुमार साहू, अमित पांडे (आर्किटेक्ट), रेणु साहनी, रमेश ओझा (अधिवक्ता), प्रकाश बजाज।
- दक्षिणी भाग अध्यक्ष: बी. एन. झा
- दक्षिणी भाग सचिव: रमेश अग्रवाल
- उत्तर भाग सचिव: मनोरंजन दास
‘सेवा और संस्कार के साथ समाज को मजबूत करना हमारा दायित्व’:
कार्यक्रम में अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री भगवान सहाय का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने नवागंतुक कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए आगामी तीन वर्षों में संगठन और समाज के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज के साथ निरंतर संपर्क और सेवा कार्यों के माध्यम से सामाजिक एकता, आत्मनिर्भरता, संस्कार एवं राष्ट्रभाव को मजबूत करने की आवश्यकता है।
उन्होंने भारत की प्राचीन ऋषि-आश्रम परंपरा का उल्लेख करते हुए वन और समाज के बीच संवाद एवं सहजीवन की परंपरा को आज भी प्रासंगिक बताया। जनजातीय समाज की गौरवशाली विरासत, वीरता, बुजुर्गों के सम्मान और प्रकृति के प्रति संवेदनशील जीवन-पद्धति को भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण धरोहर बताया।
भगवान सहाय ने शिक्षा और संस्कार के माध्यम से देशभर में संचालित छात्रावासों एवं विद्यालयों में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने युवाओं में शिक्षा के साथ राष्ट्रभाव, संस्कार और सामाजिक दायित्व की भावना विकसित करने पर विशेष जोर दिया।
सेवा कार्यों को महानगर के हर क्षेत्र तक पहुंचाने का संकल्प:
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने सेवा, संस्कार, संगठन और समाज के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ वनवासी कल्याण केंद्र के कार्यों को रांची महानगर के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचाने का निर्णय लिया। शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, युवा विकास, कौशल विकास और सामाजिक जागरण जैसे क्षेत्रों में गतिविधियों को और गति देने पर जोर दिया गया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि नवीन कार्यकारिणी के सामूहिक प्रयासों से संगठन के सेवा कार्यों को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में प्रांत महामंत्री धनंजय सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। वंदे मातरम् के सामूहिक गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।










