- IIT मंडी निदेशक प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा ने रांची में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात कर जन्माष्टमी महोत्सव का निमंत्रण दिया और AI, रोबोटिक्स व स्किल डेवलपमेंट पर चर्चा की।
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंगलवार को रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आईआईटी मंडी के निदेशक प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने इस्कॉन रांची की ओर से 4 सितंबर 2026 को कटहल मोड़, रांची में आयोजित होने वाले श्री कृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री को सादर आमंत्रित किया।
युवाओं के स्किल डेवलपमेंट पर चर्चा
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा के बीच राज्य में युवाओं के स्किल डेवलपमेंट को लेकर चर्चा हुई। दोनों के बीच एआई, रोबोटिक्स और आधुनिक तकनीक की उपयोगिता के माध्यम से आर्थिक समृद्धि की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ।
मुख्यमंत्री ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित होने वाले महामहोत्सव के लिए अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर इस्कॉन रांची के प्रदीप (पीआर) और सुधीर कृष्ण चैतन्य दास उपस्थित रहे।
IFS अधिकारी अंजू रंजन ने भी की मुलाकात
वहीं, मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी अंजू रंजन ने भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी।



