विश्व तेली दिवस पर जुटेगा तेली समाज, सामाजिक एकजुटता और राजनीतिक भागीदारी पर होगा मंथन

विश्व तेली दिवस के अवसर पर राजधानी रांची में तेली समाज की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 14 सितंबर, सोमवार को दोपहर 1:30 बजे प्रेस क्लब, करमटोली
विश्व तेली दिवस पर जुटेगा तेली समाज, सामाजिक एकजुटता और राजनीतिक भागीदारी पर होगा मंथन
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
  • 14 सितंबर को प्रेस क्लब में कार्यक्रम, समाज के गौरवशाली इतिहास और परिसीमन के समर्थन पर भी होगी चर्चा

मुकेश रंजन
Ranchi : विश्व तेली दिवस के अवसर पर राजधानी रांची में तेली समाज की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 14 सितंबर, सोमवार को दोपहर 1:30 बजे प्रेस क्लब, करमटोली में आयोजित कार्यक्रम में समाज की एकजुटता, राजनीतिक भागीदारी और सामाजिक सरोकारों पर चर्चा होगी।

कार्यक्रम में तेली समाज के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए समाज की वर्तमान स्थिति और भविष्य की दिशा पर विचार-विमर्श किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने और परिसीमन के समर्थन सहित समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार रखे जाएंगे।

आयोजकों ने समाज के लोगों से परिवार और मित्रों के साथ अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। उनका कहना है कि समाज की प्रगति और अधिकारों की मजबूती के लिए एकजुटता, जागरूकता और सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

कार्यक्रम के माध्यम से समाज के लोगों को एक मंच पर लाने और सामाजिक सहभागिता को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। आयोजकों ने कहा कि कार्यक्रम में समाज के इतिहास, वर्तमान चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर सार्थक संवाद होगा। यह जानकारी हरिनाथ साहू ने दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.