उज्जैन में खड़े हनुमान जी की प्रतिमा हटाने के विरोध में बजरंग दल का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सड़क चौड़ीकरण के लिए हनुमान जी की प्रतिमा को स्थानांतरित करने की चर्चाओं के विरोध में बुधवार को बजरंग दल ने उज्जैन में प्रदर्शन किया।
बजरंग दल का प्रदर्शन

उज्जैन: सड़क चौड़ीकरण के लिए हनुमान जी की प्रतिमा को स्थानांतरित करने की चर्चाओं के विरोध में बुधवार को बजरंग दल ने उज्जैन में प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए और प्रतिमा को उसके वर्तमान स्थान पर ही रखने की मांग की। प्रदर्शन में झारखंड के खूंटी जिले से भी बजरंग दल की टीम पहुंची। खूंटी जिला संयोजक कर्मवीर महतो के नेतृत्व में राजेश सिंह, निशांत साहू, संदीप कुमार और अभिषेक कुमार समेत कई कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के सामने अपनी मांग रखी और उज्जैन कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि सड़क चौड़ीकरण और विकास कार्यों के लिए ऐसा विकल्प तलाशा जाए, जिससे हनुमान जी की प्रतिमा अपने मौजूदा स्थान पर सुरक्षित रह सके।

विकास के साथ आस्था का सम्मान जरूरी

खूंटी जिला संयोजक कर्मवीर महतो ने कहा कि विकास कार्य जरूरी हैं, लेकिन धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मंदिर की महत्ता को देखते हुए सड़क निर्माण के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की। बजरंग दल ने कहा कि प्रतिमा को स्थानांतरित करने के बजाय सड़क निर्माण की योजना में बदलाव कर समस्या का समाधान निकाला जाना चाहिए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.