जेपीयू में अभाविप का अनिश्चितकालीन अनशन शुरू, लंबित मार्कशीट और फीस बढ़ोतरी का मुद्दा उठाया

जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) में विद्यार्थियों की लंबित मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने बुधवार को धरना दिया। विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों के साथ हुई वार्ता में समाधान नहीं निकलने के बाद परिषद के दो कार्यकर्ताओं ने अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया।
जेपीयू में अभाविप का अनिश्चितकालीन अनशन शुरू

सारण: जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) में विद्यार्थियों की लंबित मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने बुधवार को धरना दिया। विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों के साथ हुई वार्ता में समाधान नहीं निकलने के बाद परिषद के दो कार्यकर्ताओं ने अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया। अभाविप ने प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों की मार्कशीट जारी नहीं होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। परिषद के कार्यकर्ताओं का कहना है कि सत्र 2025-29 के विद्यार्थियों की अब तक मार्कशीट जारी नहीं हुई है। इसके कारण विद्यार्थियों को आगे के नामांकन और अन्य परीक्षाओं में परेशानी हो रही है।

Also Read: बिहार में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे शिवराज और सम्राट चौधरी, हवाई सर्वे के बाद नाव-ट्रैक्टर से गांवों में पहुंचे

फीस और परीक्षा से जुड़ी समस्याओं का मुद्दा

प्रदर्शनकारियों ने फीस में हुई बढ़ोतरी और सत्र 2023-27 के विद्यार्थियों की परीक्षा से जुड़ी समस्याओं को भी उठाया। परिषद ने इन मामलों का जल्द समाधान करने की मांग की। विश्वविद्यालय के कुलसचिव और छात्र कल्याण पदाधिकारी के साथ हुई बातचीत के बाद भी जब मांगों पर सहमति नहीं बनी, तो प्रांत एसएफडी संयोजक रवि पांडे और प्रांत सह मंत्री यशवंत कुमार अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ गए। अभाविप ने कहा है कि जब तक विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों की समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं करता, तब तक अनशन जारी रहेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.