होटल के तीसरे तल्ले से गिरी युवती

रांची। अरगोड़ा थाना क्षेत्र में बिजली ऑफिस के पीछे शुभम होटल के तीसरे तल्ले से रविवार देर रात पूजा राजवंशी ने छलांग लगा दी। घायल लड़की पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। आनन-फानन में घायल पूजा को इलाज के लिए राज अस्पताल ले गया, जहां

Advertisement

रांची। अरगोड़ा थाना क्षेत्र में बिजली ऑफिस के पीछे शुभम होटल के तीसरे तल्ले से रविवार देर रात पूजा राजवंशी ने छलांग लगा दी। घायल लड़की पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। आनन-फानन में घायल पूजा को इलाज के लिए राज अस्पताल ले गया, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद हटिया डीएसपी राजा मित्रा, थाना प्रभारी संजय कुमार मौके पर पहुंचे और जांच की।

पुलिस के अनुसार घायल लड़की पूजा के अलावा तीन और लड़की भी साथ में थी। पुलिस ने घटना के बाद कमरे की जांच की तो उसमें केन बियर सहित अन्य कई सामान मिले हैं। पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *