अपनी गली से शुरू करें सफाई, जनभागीदारी से बदलेगी पूरे गांव की तस्वीर

कल्याण गुरुकुल के शिक्षक, प्राचार्य और विद्यार्थी तथा मॉर्निंग वॉक ग्रुप के साथी स्वच्छता अभियान में निभा रहे अहम भूमिका; ग्रामीणों से छोटे-छोटे समूह बनाकर सफाई करने की अपील मुकेश रंजन Ranchi : पंचायत क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से सफाई

अपनी गली से शुरू करें सफाई, जनभागीदारी से बदलेगी पूरे गांव की तस्वीर
Advertisement
  • कल्याण गुरुकुल के शिक्षक, प्राचार्य और विद्यार्थी तथा मॉर्निंग वॉक ग्रुप के साथी स्वच्छता अभियान में निभा रहे अहम भूमिका; ग्रामीणों से छोटे-छोटे समूह बनाकर सफाई करने की अपील

मुकेश रंजन 

Ranchi : पंचायत क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से सफाई अभियान लगातार जारी है। अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ अपने आसपास के वातावरण को साफ रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभियान से जुड़े लोगों ने पंचायत के सभी ग्रामवासियों से इस जनहितकारी पहल में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है।

अभियान से जुड़े लोगों का कहना है कि पंचायत को स्वच्छ बनाने की जिम्मेदारी केवल किसी एक संस्था, जनप्रतिनिधि या सफाईकर्मी की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की है। यदि पंचायत के प्रत्येक गली-मोहल्ले के लोग छोटे-छोटे समूह या समितियां बनाकर अपने क्षेत्र की नियमित सफाई का जिम्मा उठाएं, तो बहुत कम समय में पूरे पंचायत की तस्वीर बदली जा सकती है।

ग्रामीणों से आग्रह किया गया है कि वे स्वच्छता की शुरुआत अपने घर, अपनी गली और अपने मोहल्ले से करें। सड़कों पर कूड़ा न फेंकें, कचरे का उचित निस्तारण करें और दूसरों को भी साफ-सफाई के प्रति जागरूक बनाएं। सामूहिक प्रयास से न केवल गांव की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण का निर्माण भी होगा।

इस अभियान में कल्याण गुरुकुल, कांके-अरसंडे के प्राचार्य, शिक्षक और विद्यार्थी मिलकर योगदान दे रहे हैं। वहीं, मॉर्निंग वॉक ग्रुप के साथियों का भी निरंतर सहयोग मिल रहा है। सभी के साझा प्रयास से स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की पहल की जा रही है।

अभियान से जुड़े लोगों ने कहा कि स्वच्छ पंचायत का सपना तभी साकार होगा, जब हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझेगा और सफाई को केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि दैनिक आदत बनाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *