जयकारों से गूंजा बालू का देवी मंदिर, भव्य कलश यात्रा के साथ शारदीय नवरात्र का शुभारंभ

विधायक सुरेश कुमार बैठा और हरिनाथ साहू ने माता के दरबार में टेका माथा, सुख-समृद्धि की कामना रांची। ऐतिहासिक सुतियाम्बे गढ़ के निकट स्थित देवी मंदिर बालू में भव्य कलश यात्रा के साथ शारदीय नवरात्र का शुभारंभ हुआ। छठ तालाब से सैकड़ों महिलाओं और युवतियों

जयकारों से गूंजा बालू का देवी मंदिर, भव्य कलश यात्रा के साथ शारदीय नवरात्र का शुभारंभ
Advertisement
  • विधायक सुरेश कुमार बैठा और हरिनाथ साहू ने माता के दरबार में टेका माथा, सुख-समृद्धि की कामना

रांची। ऐतिहासिक सुतियाम्बे गढ़ के निकट स्थित देवी मंदिर बालू में भव्य कलश यात्रा के साथ शारदीय नवरात्र का शुभारंभ हुआ। छठ तालाब से सैकड़ों महिलाओं और युवतियों ने विधि-विधान से जल भरकर कलश यात्रा निकाली। ‘जय माता दी’ के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए देवी मंदिर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना की गई। इस अवसर पर कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा और लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू ने माता के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम में प्रमोद प्रसाद गुप्ता, अशोक राम, अरविंद कुमार राम, सूरज यादव और सुरेश राम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समिति अध्यक्ष रूपेश राम के नेतृत्व में आयोजन की व्यवस्था की गई। नवरात्र के नौ दिनों तक मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और आरती होगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *