- पीरपैंती में संथाल और पहाड़िया परिवारों को सौंपी गई घरों की चाबियां, सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन की दिशा में नई शुरुआत
भागलपुर/पीरपैंती : नवरात्र के पहले दिन भागलपुर जिले के पीरपैंती में संथाल और पहाड़िया आदिवासी समुदायों के 68 परिवारों के लिए खुशियों और नई उम्मीदों का अवसर आया। अदाणी पावर की कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहल के तहत नवनिर्मित घरों की चाबियां लाभार्थी परिवारों को सौंपी गईं। इस अवसर पर सामूहिक गृह प्रवेश समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सभी लाभार्थी परिवारों ने अपने नए घरों में प्रवेश कर जीवन की नई शुरुआत की।

कार्यक्रम में स्थानीय विधायक मुरारी पासवान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जिला प्रशासन की ओर से अनुमंडल पदाधिकारी राकेश रंजन, अंचल अधिकारी चंद्रशेखर कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
अदाणी फाउंडेशन ने आदिवासी परिवारों के पुनर्वास में किया सहयोग
राज्य सरकार ने पीरपैंती पावर प्लांट परिसर में रहने वाले भूमिहीन संथाल और पहाड़िया परिवारों को जमीन आवंटित की थी। इन परिवारों के पुनर्वास और उनके रहन-सहन की स्थिति में सुधार के उद्देश्य से अदाणी फाउंडेशन ने अदाणी पावर की सीएसआर पहल के तहत घरों के निर्माण में सहयोग किया।
इस पहल का उद्देश्य परिवारों को स्थायी आवास उपलब्ध कराकर उनके जीवन में स्थिरता लाना और सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा की दिशा में आगे बढ़ने में मदद करना है।
नए घर मिलने से परिवारों में खुशी और उत्साह
नए घरों की चाबियां मिलने के दौरान महिला लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। वर्षों से स्थायी आवास के अभाव में जीवन बिताने वाले इन परिवारों के लिए यह अवसर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित हुआ।
नवरात्र के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित गृह प्रवेश समारोह ने इस पल को और भी खास बना दिया। नए घरों में प्रवेश के साथ ही परिवारों के जीवन में सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य की उम्मीदों का नया अध्याय शुरू हुआ।
अदाणी फाउंडेशन की यह पहल पीरपैंती में आदिवासी समुदायों के कल्याण और सामाजिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। स्थायी आवास उपलब्ध कराने के इस प्रयास से लाभार्थी परिवारों के जीवन स्तर में सुधार और उनके भविष्य को अधिक सुरक्षित बनाने की दिशा में मदद मिलने की उम्मीद है।



