महाकाल मंदिर के पट रात 2ः30 बजे खुलेंगे, कल निकलेगी सावन की पहली सवारी

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Temple) के पट आज आधी रात बाद 2ः30 बजे खुल जाएंगे। सामान्यतः पट रात तीन बजे खुलते हैं। सावन माह के पहले सोमवार को निकलने वाली सवारी को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। यह जानकारी मंदिर

Advertisement

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Temple) के पट आज आधी रात बाद 2ः30 बजे खुल जाएंगे। सामान्यतः पट रात तीन बजे खुलते हैं। सावन माह के पहले सोमवार को निकलने वाली सवारी को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। यह जानकारी मंदिर प्रांगन से दी गई।

CBSE कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम के तहत विज्ञान (प्रारंभिक कक्षा) हेतु प्रशिक्षण कार्यशाला

प्रबंधन के अनुसार ज्योतिर्लिंग की परंपरा अनुसार श्रावण मास में प्रत्येक सोमवार के लिए रविवार रात 2ः30 बजे तथा सप्ताह के शेष दिनों में रात तीन बजे मंदिर के पट खोले जाते हैं। इसके बाद भगवान महाकाल की भस्म आरती की जाती है। मंदिर प्रशासन ने इस बार श्रावण मास में चलायमान भस्म आरती व्यवस्था को यथावत रखा है। सामान्य दर्शनार्थी के लिए भी रात 2ः30 बजे से ही मंदिर में प्रवेश शुरू हो जाएगा।

प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि सामान्य दर्शनार्थी रात में ही दर्शन की कतार में लगकर भगवान महाकाल के दर्शन कर सकते हैं। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर से श्रावण मास में सोमवार को भगवान महाकाल की पहली सवारी निकलेगी। इसे लेकर तैयारी की जा रही हैं। पेंटरों ने शनिवार को भगवान महाकाल के मुखारविंद का शृंगार किया है। पालकी को साफ-सफाई कर राजा की सवारी के लिए तैयार किया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *