प.बंगाल में मतदान के बाद सारी रात हिंसा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान खत्म होने के बाद राज्य के कई हिस्सों में रातभर हिंसा हुई। एक जगह तो बैलेट बॉक्स खोलकर कर धांधली की गई। नदिया, बांकुड़ा, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, कूचबिहार, मुर्शिदाबाद, मालदा और हावड़ा में

Advertisement

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान खत्म होने के बाद राज्य के कई हिस्सों में रातभर हिंसा हुई। एक जगह तो बैलेट बॉक्स खोलकर कर धांधली की गई। नदिया, बांकुड़ा, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, कूचबिहार, मुर्शिदाबाद, मालदा और हावड़ा में भाजपा, माकपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया गया। इन पर हमले का आरोप सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लगा है।

आरोप है कि हावड़ा के जगतबल्लवपुर विधानसभा अंतर्गत पार्वतीपुर ग्राम पंचायत में निर्दल उम्मीदवार शेख इस्लाम के घर देर रात सत्तारूढ़ पार्टी के समर्थक घुस गए और तोड़फोड़ कर आग लगा दी। शेख ने कई बार पुलिस को फोन किया। उनका आरोप है कि पुलिस से कोई मदद नहीं मिली। शेख इस्लाम की बुरी तरह पीटा गया। पत्नी तथा परिवार के अन्य सदस्यों को भी नहीं बख्शा गया है।

मालदा के गाजोल में तो हद ही हो गई। स्थानीय बीडीओ के नेतृत्व में बैलट बॉक्स को स्ट्रांग रूम में ले जाने से पहले ही खोलकर खाली किया गया। फिर ‘छपा वोटिंग’ हुई। आरोप है पहले से छापकर रखे गए बैलेट पेपर पर तृणमूल उम्मीदवारों के नाम के आगे मुहर लगाकर रख दिया गया। उत्तर मालदा से सांसद खगेन मुर्मू और भाजपा विधायक चिन्मय देव बर्मन मौके पर पहुंचे। उन्हें घुसने तक नहीं दिया गया। आसनसोल के मयूरेश्वर में भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों में घुसकर देररात तक पुलिस ने मारपीट और तोड़फोड़ की। आज भाजपा नेता इन कार्यकर्ताओं के घरों पर जाएंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *