प्रत्येक ग्राम प्रभारी हें पार्टी के आधार स्तंभ : सुदेश महतो

रांची। आजसू (AJSU) सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि प्रत्येक ग्राम प्रभारी पार्टी के आधार स्तंभ हैं। जिस प्रकार एक मजबूत इमारत के निर्माण के लिए मजबूत स्तंभ की आवश्यकता होती है ठीक उसी प्रकार संगठन की मजबूती के लिए सभी ग्राम प्रभारियों का मजबूत

Advertisement

रांची। आजसू (AJSU) सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि प्रत्येक ग्राम प्रभारी पार्टी के आधार स्तंभ हैं। जिस प्रकार एक मजबूत इमारत के निर्माण के लिए मजबूत स्तंभ की आवश्यकता होती है ठीक उसी प्रकार संगठन की मजबूती के लिए सभी ग्राम प्रभारियों का मजबूत होना जरूरी है। इसके लिए सभी ग्राम प्रभारी अपने क्षेत्र में जाएं और जनता के सुख दुख में हिस्सेदार बनें।

महाकाल मंदिर के पट रात 2ः30 बजे खुलेंगे, कल निकलेगी सावन की पहली सवारी

 

सुदेश महतो रविवार को कांके विधानसभा क्षेत्र के सभी ग्राम प्रभारियों के साथ सुकुरहुट्टू रिंग रोड स्थित शत्रुघ्न कांप्लेक्स में हुए बैठक में उन्होंने कहा कि यह वर्ष हमारे लिए संघर्ष का वर्ष है। इस वर्ष हम सभी को वर्तमान राज्य सरकार की असफलता और वादाखिलाफी को लेकर अपनी आवाज़ को बुलंद करना है। साथ ही इस विषय में जनता को बताने का काम करना है। कार्यकर्ता जितने अधिक संवेदनशील हो कर क्षेत्र में काम करेंगे पार्टी उतनी ही ज्यादा मजबूत होगी।

इस कार्यक्रम में पार्टी की नीतियों एवं सिद्धान्तों के प्रति आस्था दिखाकर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, समर्थक और कार्यकर्ताओं ने पार्टी अध्यक्ष की मौजूदगी में आजसू का दामन थामा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *