पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के 696 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान जारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आज सुबह सात बजे पुनर्मतदान शुरू हो चुका है। कुल 696 केंद्रों पर वोट पड़ रहे हैं। सुबह से मतदाताओं की कतार लगी हुई है। आयोग ने शनिवार को मतदान केंद्रों में हुई हिंसा, हत्या और

Advertisement

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आज सुबह सात बजे पुनर्मतदान शुरू हो चुका है। कुल 696 केंद्रों पर वोट पड़ रहे हैं। सुबह से मतदाताओं की कतार लगी हुई है। आयोग ने शनिवार को मतदान केंद्रों में हुई हिंसा, हत्या और धांधली के बाद राज्य के 696 केंद्रों में सोमवार को पुनर्मतदान कराने का फैसला किया था।

प्रत्येक ग्राम प्रभारी हें पार्टी के आधार स्तंभ : सुदेश महतो

आज पुनर्मतदान शुरू होने के साथ ही कुछ जगह से हिंसा की भी सूचना मिल रही है। दिनहटा में कांग्रेस उम्मीदवार के घर को लक्ष्य कर फायरिंग की गई है। मुर्शिदाबाद की 10 सीटों के लिए 175 केंद्रों पर दोबारा मतदान हो रहा है। शनिवार को नवग्राम, समशेरगंज, डोमकल, लालगोला, हरिहरपारा नए मतदान वाले दिन जमकर हिंसा हुई थी। मालदा के 109,, नदिया के 89 , कूचबिहार के 53 , दिनहाटा के दो ब्लॉक के 19, तूफानगंज के पांच, हल्दीबाड़ी, सीताई, माथाभांगा, कूचबिहार के दो ब्लॉकों के कुछ, उत्तर दिनाजपुर के 42, उत्तर 24 परगना के 46, दक्षिण 24 परगना के 36, बासंती के फुलमालंच प्राथमिक विद्यालय के दो, पूर्वी मेदिनीपुर के 31, हुगली के 29, दक्षिण दिनाजपुर के 18, बीरभूम, जलपाईगुड़ी के 14-14 बूथों पर पुनर्मतदान सुबह 7:00 बजे शुरू हुआ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *