सावन का पहला सोमवार, देवघर धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लगी लंबी कतार

देवघर। बाबा बैद्यनाथ धाम में सावन के पहले सोमवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। बिहार के सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर हजारों लोग बाबा के दर्शन को पहुंच रहे हैं। बाबा की झलक पाने के लिए 12 किलोमीटर

Advertisement

देवघर। बाबा बैद्यनाथ धाम में सावन के पहले सोमवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। बिहार के सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर हजारों लोग बाबा के दर्शन को पहुंच रहे हैं। बाबा की झलक पाने के लिए 12 किलोमीटर तक लंबी कतार लगी हुई है। यह कतार लगातार लंबी हो रही है। पूरा क्षेत्र बोल बम के जयघोष से गुंजायमान है।

बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण कर कावंड लेकर पहुंचे भक्त सुख, शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं। सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलने के बाद जल चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा है। दुम्मा टोल गेट में 10 काउंटरों से प्रवेश कार्ड दिए जा रहे हैं। यहां लगातार कांवड तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। इन काउंटरों से पल-पल का डेटा कंट्रोल रूम को भेजा जा रहा है।

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के 696 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान जारी

यहां के एक काउंटर से दो घंटे में छह से सात हजार तक प्रवेश कार्ड वितरित किए गए। बढ़ती भीड़ के मद्देनजर जिला प्रशासन ने दुम्मा व खिजुरिया मुख्य गेट के पास बैरियर लगाकर वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।

श्रावणी मेला-2023 के पहले सोमवार के लिए बाबधाम में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मंदिर और आसपास के क्षेत्र की सुरक्षा का जिम्मा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को सौंपा गया है । देवघर जिला प्रशासन ने कांवड़ियों के झारखंड प्रवेश द्वार दुम्मा से लेकर खिजुरिया, रूट लाइन और बाबा मंदिर सहित संपूर्ण मेला क्षेत्र में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। झारखंड के लगभग सभी शिवालयों में जलाभिषेक के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *