एनटीपीसी पकरी बरवाडीह नि:शुल्क चिकित्सा शिविर किया आयोजित

बड़कागांव। पंकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना अपनी सामाजिक दायित्व के तहत निरंतर आसपास के क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को बहाल करने के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन करता आ रहा है। शिविरों लगाने का मकसद ग्रामीणों को मुफ्त में इलाज के साथ-साथ दवाइयां भी

Advertisement

बड़कागांव। पंकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना अपनी सामाजिक दायित्व के तहत निरंतर आसपास के क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को बहाल करने के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन करता आ रहा है। शिविरों लगाने का मकसद ग्रामीणों को मुफ्त में इलाज के साथ-साथ दवाइयां भी देना होता है। इसी क्रम में पीबी-सीएमपी द्वारा परियोजना प्रभावित बरियातू गांव में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में ग्रामीणों ने अपना इलाज कराया।

गांव के कुल 170 लोगों ने इस कैंप का लाभ उठाते हुए इलाज करवाया। इन सभी को मुख्य रूप से मौसम बदलने की वजह से होने वाली समस्याएं जैसे सांस लेने में दिक्कत,  डायरिया, वायरल फीवर इत्यादि जैसी समस्याएं थी जिसका उपचार पकरी बरवाडीह के मेडिकल विभाग की ओर से डॉ सागर कुमार और डॉक्टर विदुषी श्रीवास्तव ने किया। गौरतलब है कि पंकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना नियमित अंतराल पर मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन परियोजना प्रभावित इलाकों में करता रहता है।

अप्रैल 2023 से अब तक पीवी-नॉर्थवेस्ट क्लस्टर के गांव में यह 9वां कैंप लगाया गया जहां पर भारी संख्या में आसपास के ग्रामीण पहुंचकर अपना इलाज कराया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *