चाणक्य आईएएस एकेडमी में कैरियर गाइडेंस को लेकर प्रेस-वार्ता का आयोजन 

रांची। सनराइज फोरम, बर्दवान कंपाउंड लालपुर स्थित चाणक्य आईएएस एकेडमी के रांची शाखा में कैरियर गाइडेंस को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन शनिवार को किया गया। मौके पर चाणक्य आईएएस एकेडमी के वाइस प्रेसिडेंट व मोटिवेशनल स्पीकर विनय मिश्रा, संस्थान के झारखंड हेड अभिनव मिश्रा,

Advertisement

रांची। सनराइज फोरम, बर्दवान कंपाउंड लालपुर स्थित चाणक्य आईएएस एकेडमी के रांची शाखा में कैरियर गाइडेंस को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन शनिवार को किया गया। मौके पर चाणक्य आईएएस एकेडमी के वाइस प्रेसिडेंट व मोटिवेशनल स्पीकर विनय मिश्रा, संस्थान के झारखंड हेड अभिनव मिश्रा, अनुराग मिश्रा व सत्यम कश्यप मौजूद थे। इस मौके पर चाणक्य आईएएस एकेडमी के वाइस प्रेसिडेंट विनय मिश्रा ने सिविल सेवा परीक्षा से संबंधित कई अहम बातें मीडियाकर्मियों के माध्यम से अभ्यर्थियों को बताई।

उन्होंने बताया कि हर विद्यार्थी की प्रतिभा अलग होती है, इसलिए उसके हिसाब से कैरियर का चुनाव करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए 10+2 के बाद कैरियर चुनाव अति महत्वपूर्ण होता है। यही वह समय होता है जब एक विद्यार्थी अपने पूरे जीवन को निर्धारित कर सकता है कि जिंदगी को उसे किन ऊंचाइयों तक ले जाना है।

इसलिए कैरियर चुनाव से पूर्व हर तरह के उपलब्ध अवसरों की जानकारी के लिए खुद की रुचियों को जानना, व्यक्तित्व को समझना और उसके अनुसार कैरियर का चुनाव करना आवश्यक होता है। बता दें कि चाणक्य आईएएस एकेडमी के वाइस प्रेसिडेंट व मोटिवेशनल स्पीकर विनय मिश्रा बतौर कैरियर परामर्शदाता छात्र-छात्राओं की मदद के लिए चाणक्य आईएएस एकेडमी के रांची शाखा में मौजूद रहेंगे।

ऐसे छात्र-छात्राएं जो अपने रूचि और व्यक्तित्व के हिसाब से कैरियर चुनाव को लेकर उत्सुक हैं और मिलना चाहते हैं तो चाणक्य आईएएस एकेडमी के रांची शाखा में अप्वाइंटमेंट लेकर मिल सकते हैं। मिलने वाले छात्र-छात्राओं को उनके पूरे जीवन के चुनाव के लिए बेहतर कैरियर की दिशा बताई जाएगी।

बताते चलें कि चाणक्य आईएएस एकेडमी में यूपीएससी की परीक्षा की संपूर्ण तैयारी को लेकर कि 10+2 उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया तीन वर्षीय अपग्रेडेड फाउंडेशन कोर्स के साथ साथ एक वर्षीय व द्विवर्षीय कोर्स भी संस्थान में संचालित है, जिससे कई अभ्यर्थी लाभान्वित हो रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *